Friday, September 4, 2026

पर्यावरण मित्रो को भाजपा नेता ने किया सम्मानित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। भाजपा भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने भूरारानी क्षेत्र में पर्यावरण मित्रो और सफाई नायको को सम्मानित किया। इस दौरान पर्यावरण मित्रो द्वारा कोरोना काल मे किये जा रहे उनके कार्य की सराहना भी की।

भूरारानी क्षेत्र के वार्ड न 32 में भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और पार्षद बबलू सागर ने नगर निगम के पर्यावरण मित्रो और सफाई नायको को गर्मी से राहत के लिए पंखे देकर सम्मानित किया। इस दौरान भारत भूषण चुघ ने कहा कि कोरोना काल मे भी पर्यावरण मित्र शहर की साफ सफाई व्यवस्था तथा सैनिटाइजिंग का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है। जिससे शहर में गंदगी की वजह से संक्रमण न फैले और शहर के लोग कोरोना काल मे सुरक्षित रहे। कहा कि यह लोग अपने परिवार की चिंता किये बगैर लोगो की सेवा में लगें हुई है। जोकि सराहनीय कार्य है। हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.