Friday, September 4, 2026

पर्यटक दम्पत्ति की 12 साल की बिटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल घूमने आये एक दंपत्ति की 12 वर्षीय बेटी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। परिजन बच्ची को बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर आये थे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पर्यटक दम्पत्ति की 12 साल की बिटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से एक पर्यटक दंपत्ति दिल्ली से नैनीताल घूमने आया था। साथ में इनकी 12 साल की बिटिया भी आई हुई थी। पर्यटक का नाम अमूल्य ढींगरा बताया जा रहा है, जो कि 821 ओल्ड क्वार्टर, नई दिल्ली के निवासी हैं। पति-पत्नी और बच्ची रामगढ़ क्षेत्र के एक होटल में रूके थे।

पर्यटक दम्पत्ति की 12 साल की बिटिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बालिका के पिता अमूल्य ढींगरा के अनुसार आज शनिवार सुबह उनकी 12 वर्षीय बिटिया आद्या की तबियत अचानक खराब हो गई। उसे पेट दर्द की शिकायत थी। वह लोग उसे तब 108 एंबूलसेंस से रामगढ़ के अस्पताल ले आये। यहां उनकी बच्ची का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। जिसके बाद भी जब उसके स्वास्थ्य में सुधार नहीं आया तो नैनीताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद वह बच्ची को बीडी पांडे जिला अस्पताल में लाये, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से पुलिस पहुंच गई। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की। बताया जा रहा है कि बच्ची के परिजनों द्वारा जबरदस्त हंगामा भी किया गया। मृतका के माता-पिता पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.