Friday, September 4, 2026

पर्यटकों को चुनाव के बीच नैनीताल आने में नहीं होगी कोई परेशानी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है लिहाजा पर्यटकों का आने का सिलसिला लगातार जारी है। उधर दूसरी तरफ पुलिस ने भी पर्यटकों को परेशानी ना हो इसके लिए यातायात की सुचारू व्यवस्था किए जाने को लेकर हल्द्वानी से नैनीताल तक सभी थाना चौकियो व यातायात पुलिस को विशेष एतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार हो रही चेकिंग व अन्य गतिविधियों में पर्यटकों को ज्यादा परेशानी ना हो इसके लिए भी पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.