Saturday, September 5, 2026

परिवारिक विवाद के चलते दो सगें भाईयों पर हुआ हमला, एक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नानकसागर डाम पार परिवारिक विवाद के चलते रात में सोते समय दो सगें भाईयों पर धारधार हथियार से हमला कर एक भाई को मौत के घाट उतार दिया गया, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसें उपचार के लिए खटीमा से हल्द्वानी रैफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने हमलावारों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानकसागर डाम पार के ग्राम चैतुआखेड़ा में देर रात्रि 22 वर्षीय बलविन्द्र सिंह पुत्र स्वरूप सिंह और उसका छोटा भाई 18 वर्षीय बन्टी पुत्र स्वरूप सिंह घर में सो रहें थे। दोनों भाईयों पर परिवारिक विवाद में उसके रिश्तेदार ने ही धारधार हथियार हमला कर दिया। हमले में बड़ें भाई बलविन्द्र की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई बन्टी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को रात्रि मेे ही खटीमा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत में उसे हल्द्वानी उपचार के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि घटना को परिवारिक रंजिश के चलते किसी रिश्तेदार ने ही अंजाम दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही मिली है। पुलिस ने घटना की जांच के साथ ही हमलावर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.