Friday, September 4, 2026

परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने भरी हुंकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  परिवर्तन यात्रा को लेकर कांग्रेस ने हुंकार भर दी है। जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता लोगों को सरकार की पिछले 5 साल की नाकामी बताते हुए जागरूक कर रहे हैं, साथ ही परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए भी लोगों से भागीदारी की अपील की जा रही है। आपको बता दें कि 3 सितंबर को खटीमा से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा का 6 सितंबर को रुद्रपुर में समापन है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव समेत प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

इसी क्रम में शुक्रवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना शर्मा, पार्टी के महानगर महामंत्री राजीव कामरा और अमनदीप सिंह विर्क के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बगवाड़ा में घर- घर जाकर लोगों को जागरूक किया और सरकार की नाकामी बताई। इसके साथ ही लोगों से परिवर्तन यात्रा में भागीदारी की अपील भी की। महानगर महामंत्री अमनदीप सिंह विर्क ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और वह दिन दूर नहीं जब जनता भाजपा को उखाड़ फेकेगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.