Saturday, September 5, 2026

पन्तनगर विश्वविद्यालय कुलपति आदर्श चुनाव आचार संहिता का कर रहे खुलेआम उल्लंघन: डॉ गणेश उपाध्याय

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवारंभ कार्यक्रम में आचार संहिता उल्लंघन करने की शिकायत प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय ने उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त से की है। डॉ गणेश उपाध्याय ने मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ वी वी आर पुरुषोत्तम को फोन पर शिकायत करते हुए कहा कि पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० मनमोहन सिंह चौहान ने विश्वविद्यालय में 9 अप्रैल को आयोजित चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवारंभ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय संवैधानिक संस्था में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक डा० शैलेन्द्र सिंह को मुख्य अतिथि बनाया है।

जिससे आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन पन्तनगर विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया जा रहा है। जिस पर उत्तराखंड के मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ वीवी आर पुरुषोत्तम ने मामले पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जनपद ऊधम सिंह नगर के उक्त सम्बन्धित आर०ओ० को संज्ञान लेते हुए आदर्श आचार संहिता उल्लंघन शिकायत की जांच करने के आदेश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.