Saturday, September 5, 2026

पथराव के मामले में भाजपा नेता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रंजिशन आधी रात को घर में पथराव करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता सोनू खुराना समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्तूरी वाटिका बिगवाड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र गुलाब राय ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसने भाजपा नेता अरून खुराना उर्फ सोनू खुराना पुत्र वेदप्रकाश खुराना, निवासी-मúनं0-10, श्यामा श्याम गार्डन, भूरारानी रोड़, रूद्रपुर के साथ साझेदारी में व्यवसाय किया था जिसके हिसाब को लेकर सोनू खुराना के साथ उसका मन मुटाव चल रहा है।

इसी के चलते सोनू खुराना उसके साथ रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते 1 जून को देर रात 2ः30 से 3 बजे के बीच सोनू खुराना अपनी पत्नी शिवानी खुराना,अरून अरोरा,नीरज बाजपाई, अभिनव बाजपाई सहित अन्य लोगों के साथ दो कारों में सवार होकर उसके घर के बाहर आ धमका और घर में पथराव करते हुए गन्दी गन्दी गालियां देने लगा। जब पत्नी बाहर आई तो सोनू खुराना ने पत्नी को ईट फैककर मारी जो पत्नी के पेट में लगी इसके बाद उक्त लोग जबरदस्ती घर के अंदर घुस आये और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग एकत्र हुए तो सोनू खुराना और उसके साथ आये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित का कहना है कि सोनू खुराना और उसके उसके साथियो से उसे और उसके परिवार को जान माल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.