Friday, September 4, 2026

पत्नी से फोन पर बात करते करते कर ली आत्महत्या, पत्नी के समझाने पर भी नही माना

Share

Advertisement

भोपूराम ख़बरी,  रुद्रपुर। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प में मैजिक चालक अपनी पत्नी से मोबाइल पर बात करते-करते दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गया। स्वजनों ने उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना के बाद से स्‍वजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही सूचना पर पहुचंी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मामले की जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार मूल रुप से सिमरा बोरीपुर थाना फरीदपुर जनपद बरेली हाल संजयनगर खेड़ा निवासी 34 वर्षीय विनेन्द्र कुमार सिंह रुद्रपुर से हल्द्वानी के बीच मैजिक वाहन चलाता था। दो दिन पूर्व पत्नी पिंकी और तीन बच्चों को उसने आधार कार्ड बनवाने के लिए अपने गांव भेज दिया था। तब से वह घर पर अकेला ही था। मंगलवार रात करीब 10 बजे उसने पत्नी को फ़ोन मिला कर अपने पिता, बूआ से बात की। पत्नी पिंकी से बात करते-करते उसने बताया वह बहुत परेशान है और आत्महत्या करने जा रहा है। तुम बच्चों का स्कूल में एडमिशन करा देना और उन्हे अच्छी शिक्षा देना। पत्नी ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और बात करते हुए पत्नी के दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटक गया। उसकी फ़ोन पर आवाज आनी बन्द हो गई। पत्‍नी ने आसपास रहने वाले परिचितों को फोन किया। जिसके बाद वह लोग घर पहंचे तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसे दरवाजा तोड़कर नीचे उतारकर जिला अस्पाताल ले जाया गया। जहां चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ट्रांजिट कैम्प विनोद फर्त्याल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.