Friday, September 4, 2026

पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पति ने लगा ली फांसी, मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ हुए झगड़े के बाद पति ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। शाम को कमरे का दरवाजा खोला तो परिजनों ने उन्हें फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।

जानकारी के अनुसार गत सायं एक व्यक्ति ने चौकी लालपुर को सूचना दी कि गुरु नानक स्टेट कॉलोनी लालपुर में एक व्यक्ति ने अपने घर पर फांसी लगा ली है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। मृतक राजू पुत्र कृष्णा महतो उम्र 40 वर्ष निवासी गुरु नानक स्टेट कॉलोनी लालपुर की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि उसके पति शराब पीने के आदि थे। कल रात भी शराब पीकर उनके द्वारा घर पर लड़ाई झगड़ा किया था। तो उसने अपने पति से कहा कि वह कल अपनी बेटी के साथ अपने माईके चली जाएगी। तुम यहीं पर रहना। सुबह 11बजे करीब पति ने उससे कहा कि तू अपने मायके जा रही है तो वह अपने घर सिवान बिहार चला जाएगा ।12 बजे करीब उसके पति राजू ने कमरे के अंदर कुंडी लगा ली। उसने सोचा यह सो रहे हैं तो वह अंदर वाले कमरे में सो गई। शाम को जब उसकी बेटी खुशबू व लड़का नितेश स्कूल से आए। हमने दरवाजा खटखटाया। जब इन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो बाहर की खिड़की से झांक कर देखा तो पति एक दुपट्टðे से पंखे पर लटके हुए हैं।जिस पर तुरंत दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उनकी सांस नहीं चल रही है। चौकी प्रभारी लालपुर उपनि सतीश कुमार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.