Friday, September 4, 2026

पटाखों के गोदाम में आग लगी, तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत,दो गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुड़की। यहां आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की झुलसकर मौत हो गई। पंचायती धर्मशाला के पास स्थित एक पटाखे के गोदाम में भीषण आग लग गई।

आग लगने से गोदाम में पांच कर्मचारी फंस गए। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और अंदर फंसे पांचों लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन इस बीच उनमें से तीन कर्मचारियों की झुलसकर मौत हो चुकी थी।

दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। बताया जा रहा है कि पटाखों का गोदाम आलोक नाम के व्यक्ति का है। गोदाम में आग बुझाने के उपकरण मौजूद न होने से दमकल विभाग की टीम को भारी दिक्कतों का सामना करनी पड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.