Friday, September 4, 2026

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर लटका ताला… चेकिंग करने पहुंची टीम ने मांगे थे जरूरी कागजात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बिहार के पटना (Patna) में खान सर ( Khan sir) के कोचिंग सेंटर पर ताला लटका है. यहां जिला प्रशासन की टीम चेकिंग करने पहुंची थी और खान सर से कोचिंग के मानकों के अनुरूप जरूरी दस्तावेज मांगे थे. कोचिंग संस्थानों की जांच करने गए एसडीएम ने कहा था कि खान सर ने अपनी कोचिंग से संबंधित सभी दस्तावे दिखाने के लिए एक दिन का समय मांगा है, वे ऑफिस आकर कागजात दिखाएंगे।

बिहार के पटना (Patna) में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन सख्ती बरत रहा है. यहां चर्चित टीचर खान सर (Khan Sir) के कोचिंग सेंटर पर ताला लटक रहा है. बता दें कि यहां कल जिला प्रशासन की टीम ने कई कोचिंग संस्थानों का जायजा लिया था. इस दौरान जिला प्रशासन की टीम खान सर की कोचिंग पर भी पहुंची थी, जिसमें कोचिंग के लिए जरूरी कई तरह के दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था।

जिला प्रशासन को आवश्यक दस्तावेज मुहैया नहीं कराए जाने के कारण आज खान सर के कोचिंग सेंटर में ताला लटका हुआ है. खान सर के कोचिंग पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि खुद कोचिंग प्रबंधन ने फिलहाल इसे बंद रखने का आदेश दिया है. खान सर के कोचिंग में क्लास के लिए आने वाले स्टूडेंट्स को सुरक्षाकर्मी वापस लौटा रहे हैं।

दरअसल, दिल्ली के राजेंद्र नगर के कोचिंग में हुई घटना के बाद पटना के SDM श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर दल बल के साथ कोचिंग संस्थानों की जांच करने निकले थे. इस दौरान जांच टीम ने खान सर (Khan Sir) की कोचिंग का भी जायजा लिया था. एसडीएम जब खान सर के GS रिसर्च सेंटर पहुंचे थे तो पहले तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने SDM को क्लासरूम दिखाने के नाम पर सीढ़ियों से खूब ऊपर नीचे कराया, लेकिन क्लासरूम नहीं दिखाया था।

SDM जब खान सर को ढूंढ़ने लगे तो कर्मचारी फिर SDM को घुमाने लगे, लेकिन दस मिनट बाद SDM ने खान सर को ढूंढ़ लिया था. SDM और उनके लाव लश्कर के साथ मीडिया को देखकर खान सर असहज हो गए थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया को अपने कमरे से बाहर कर दिया था।

मीडिया के बाहर निकलने के कुछ ही मिनट बाद SDM भी बाहर आ गए और कहा था कि खान सर ने कोचिंग के सभी दस्तावेज देने के लिए समय मांगा है और सभी दस्तावेज दिखाने दफ्तर आएंगे. एसडीएम ने 30 कोचिंग सेंटर्स की जांच की थी, जिसमें कई खामियां मिली थीं. एसडीएम ने बताया था कि बहुत कम जगह में ज्यादा- स्टूडेंट पढ़ रहे हैं. कई कोचिंग का रजिस्ट्रेशन भी नही वहीं कई संस्थानों में Fire सिस्टम होना चाहिए. Fire NoC होना चाहिए, वो भी नहीं मिला था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.