Saturday, September 5, 2026

पंतनगर विश्वविद्यालय के 20 विद्यार्थी जाएंगे फ्रांस,कृषि में आधुनिक तकनीक का लेंगे प्रशिक्षण

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,पन्तनगर।  पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र फ्रांस में प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान करेंगे फ्रांस कृषि एवं खाद्य मंत्रालय के मध्य हस्ताक्षरित समझौते के तहत विश्वविद्यालय से 20 विद्यार्थियों को एक महीने का (8 मार्च से 5 अप्रैल 2024 तक) प्रशिक्षण हेतु फ्रांस में (डीईएफआईए) कंसोर्टियम के विभिन्न संस्थानों में जाएंगे। डा. एच.जे. शिव प्रसाद निदेशक, अंतर्राष्ट्रीय संबंध ने बताया कि इस प्रशिक्षण केंद्र का फोकस खाद्य संस्थान में विद्यार्थियों का व्यावसायिक प्रशिक्षण होगा।

20 विद्यार्थियों क्रमशः कृषि महाविद्यालय से सीमा सिंह एवं सृष्टि वत्स (पीएच.डी. खाद्य प्रौद्योगिकी); अभिषेक नंदा एवं कनिका भाकुनी (पीएच.डी. सस्य विज्ञान); इशिता मिश्रा पीएच.डी. (कृषि प्रसार एवं संचार); शगुन गेरवाल, सिमरन मौर्या, जय श्री पांडे, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, आभा भट्ट (बी.एससी. एग्रीकल्चर); प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से हेमंत कुमार शर्मा (पीएच.डी. फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग); आकाश सुंद्रियालय (बी.टेक एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग); कॉलेज ऑफ एग्रीबिजनेस एंड मैनेजमेंट से रूपल गंगवार, (पीएच.डी. कृषि व्यवसाय एवं प्रबंधन); सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय से निशा दानी, शशांक गंगवार, आभा रावत (बी.एससी. सामुदायिक) विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय से नम्रता (एम.टेक. बायोटेक्नोलॉजी); जयंत राय (बी.टेक. मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड जेनेटिक्स); मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय से किशन सिंह (बी.एससी. मत्स्य); पशुचिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय से सौरभ सिंह (बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस) को चयनित किया गया है। विद्यार्थियों को कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा बधाई दी गयीं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.