Friday, September 4, 2026

पंजाब से बिहार जा रहे दो सौ मजदूर फंसे रुद्रपुर में,पुलिस प्रशासन ने मजदूरों को बिहार भेजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पंजाब से बिहार जा रहे करीब दो सौ मजूदर एआरटीओ द्वारा बसें सीज करने के कारण रुद्रपुर में फंस गये। भूखे प्यासे मजदूर और उनके बीवी बच्चे मंगलवार दोपहर से यहां फंसे हुए थे। सूचना पर असंगठित कामगार संग के प्रदेश अध्यक्ष और पुलिस प्रशासन ने एआरटीओं से वार्ता कर उनको अपने गंत्वय की ओर रवाना किया। इस दौरान मजदूरो ने बस मालिक पर मनचाहा किराया वसूलने व एसी बस की जगह साधारण बस में सफर कराने का आरोप भी लगाया।

जानकारी के अनुसार पंजाब के लुधियान व उसके आसपास के शहरों में काम करने वाले करीब दो सौ मजदूर मजदूर अपने घर बिहार जाने के लिए बीवी बच्चो के साथ एजेंट के माध्यम से दो निजी बसों में सवार होकर सोमवार रात को निकले थे। इस दौरान मंगलवार दोपहर में रुद्रपुर पहंुचने पर राज्यकर चेक पोस्ट पर एआरटीओं ने बसो को क्षमता से अधिक सवारी भरे होने के कारण रोक लिया और दोनो बसो को सीज कर दिया। जिससे बसो में सवार मजदूर वही फंस गये। जिस पर पूछे जाने पर बस चालक मालिक द्वारा जुर्माना भर बसे जल्दी ही छोड़े जाने का बहाना बनाकर उनको टहलाते रहे। इस दौरान बस मालिक ने भी अपना फोन बंद कर लिया। वही रात होने पर उनको व उनके परिवार को रात वही गुजारनी पड़ी। इस दौरान गुरुद्वारे प्रबंधन कमेटी ने मजदूरो के खाने पीने की व्यवस्था भी की। सुबह होने पर बसे नहीं छुटने पर मजदूरो का पारा चढ़ गया और उन्होने वही राज्यकर चेक पोस्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मजदूरों ने मांग की कि उनके बस मालिक से पैसे वापस कराये जाएं, नही तो बसो को छोड़ा जाए, जिससे वह अपने घरो को वापस जा सके। मजदूरो ने आरोप लगाया कि बस मालिक ने एसी बस की जगह साधारण बस में उनके सफर कराया। वही बड़ो सहित बच्चो का भी मनचाहा किराया वसूला है। मामले की सूचना पर असंगठित कामगार संग के प्रदेश अध्यक्ष सीपी शर्मा और कोतवाल बिजेन्द्र शाह मौके पर पहंुचे। जिन्होने मजदूरो को समझाकर शांत कराया। जिसके बाद उन्होने एआरटीओ से वार्ता कर बसो का चालान कर उन्हे छुड़वाकर मजदूरो को उनके घर के लिए रवाना किया। एएसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि एआरटीओ से वार्ता कर बसो का चालान कर बसे छोड़ दी गई है। जिसके बाद मजदूरा को बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है। उन्होने कहा कि बस वालो की गलती का खामियाजा दौ सौ लोगो को भुगतना पड़ा। जिसके लिए बस चालक को हिदायत भी दी गई है। इस दौरान मजदूरो में प्रेम कुमार, गुंजन, विजय कुमार, सल्टू, रंजीत कुमार, अमरजीत, विकास मंडल, शिवम कुमार, राज किशोर, जय प्रकाश, विकास कुमार, दीपक, महेन्द्र, सूरज कुमार, लालू कुमार, रमेश, दशरथ कुमार, रामदेव कुमार, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुमार, गुलाबी देवी, शांति देवी, उम्दा देवी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.