Friday, September 4, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गुरप्रीत कौर के दूजे के हुए

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंध गए। 48 साल के मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी की। मान की यह दूसरी शादी है। वह अपनी पहली पत्नी से 2015 में अलग हो गए थे। पहली शादी से मान के दो बच्चे सीरत कौर (21) और दिलशान (17) हैं।

भगवंत मान की शादी में मां और बहन सहित परिवार के सदस्य और कुछ ही मेहमान शामिल हुए। यह विवाह सिख रीति-रिवाजों से संपन्न किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपने परिवार के साथ समारोह में शिरकत की। आप सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे।शादी कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.