Friday, September 4, 2026

पंजाब की आज होगा मान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, ये पांच विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ!

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज हो सकता है। खबरों के मुताबिक पांच विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा।

इस मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही भगवंत मान सरकार में सीएम समेत कुल 15 मंत्री हो जाएंगे। जबकि पंजाब में मुख्यमंत्री समेत मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 18 हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक ये 5 विधायक पंजाब सरकार में मंत्री बन सकते हैं। अमृतसर दक्षिण से विधायक डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर, संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार के विधायक अमन अरोड़ा, गुरु हर सहाय से विधायक फौजा सिंह सरारी, समाना, खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान, पटियाला से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा का नाम शामिल है। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बने तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। यह पहला मंत्रिमंडल विस्तार होगा। पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.