Friday, September 4, 2026

नोएडा के लॉजिक्स मॉल में भीषण आग, पूरे मॉल में भरा धुआं, बिल्डिंग खाली कराई गई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सेक्टर 32 ए स्थित लॉजिक्स शॉपिंग मॉल के अंदर स्थित दुकान में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दस से अधिक गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया गया है।

देखते मॉल में भर गया धुएं का गुबार

जानकारी के मुताबिक प्रथम तल पर स्थित बंद एडिडास शोरूम में अचानक आग लग गई। आग के कारण देखते ही देखते मॉल में धुंआ भर गया। सूचना के बाद भी आनन-फानन में मॉल में मौजूद कर्मचारियों और मॉल में शोपिंग के लिए आए लोगों को बाहर निकाला गया।

दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

फिलहाल दमकल की ओर से आग पर काबू पा लिया गया है। सुरक्षा की दृष्टिगत पूरे शॉपिंग मॉल को खाली कराया गया है। माल में किसी के फंसे होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के बाद शॉपिंग मॉल के अंदर पहले धुएं को निकालने के लिए शीशे को तोड़ना पड़ा है।

प्रवेश द्वार के पास लगे शीशे को तोड़ा गया है। आग लगने के दौरान यहां मौजूद कर्मचारी और शापिंग मॉल में आए लोग बाहर भाग खड़े हुए। सुरक्षा की दृष्टिगत एक बार मॉल में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आसपास के दुकानों को भी खाली कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.