भोंपूराम खबरी। लोकसभा चुनाव के नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है। नॉर्थ ईस्ट के 8 राज्यों की कुल 25 लोकसभा सीटों हुए चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। उत्तर पूर्वी हिस्से के आठ राज्यों में मिजोरम में 1 सीट, मेघालय में 2 सीट, मणिपुर में 2 सीट, अरुणाचल प्रदेश में 2 सीट, असम में 14 सीट, त्रिपुरा में 2 सीट, नगालैंड में 1 सीट और सिक्किम में 1 सीट पर आज नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में बीजेपी रुझानों में आगे चल रही है। एग्जिट पोल में इन राज्यों के लिए मिले-जुले परिणाम का अनुमान लगाया गया है।
Share
Read more




