Saturday, September 5, 2026

नैनीताल की घोड़ा लाईब्रेरी की पीएम मोदी ने सराहना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में नैनीताल के युवाओं द्वारा शुरू की गई ‘घोडा लाइब्रेरी’ का जिक्र किया। उन्होंने इस अभूतपूर्व कार्य में सहयोग करने हेतु स्थानीय लोगों की भी प्रशंसा की। बता दें जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है।

बेशक गर्मियों की छुट्टिðयों में बच्चे विद्यालयों से दूर रहे, लेकिन पुस्तकें बच्चों से दूर नहीं रही। नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती कोटाबाग विकासखंड के गांवों का में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट ने गर्मियों की छुट्टिðयों में भी बच्चों तक बाल साहित्यिक पुस्तकें पहुंचाने का जिम्मा लिया। जिसके तहत दूरस्थ पर्वतीय गांवों में जहां ना सड़क हैं, ना जाने की अन्य कोई सुविधाएं, कुछ पगडंडी रास्ते हैं, लेकिन वो भी भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। ऐसे में हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट द्वारा पर्वतीय गांव बाघनी, छड़ा, सल्वा, जलना के युवाओं एवं स्थानीय शिक्षा प्रेरकों की मदद से घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की गई। प्रत्येक 4-5 दिन के अंतराल में दुर्गम पर्वतीय ग्राम तोकों में घोड़ा लाइब्रेरी के माध्यम से पुस्तकें उपलब्ध कराई गई। इस अनूठी पहल का आज पीएम मोदी ने मन की बात में जिक्र किया। उन्होनंे कहा कि घोड़े की मदद से किताबों को दुर्गम मार्गों से होकर गांव-गांव तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.