Friday, September 4, 2026

नैनीतालः वन भूमि पर अवैध रूप से बनायी गयी मजार को वन विभाग ने किया ध्वस्त,

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल। सरोवर नगरी मैं बीते रोज गुरुवार को वन भूमि पर अवैध रुप से बनायी गयी मजार को वन विभाग कर्मचारियों ने ध्वस्त कर दिया। दूसरी ओर वन विभाग द्वारा की गयी इस कार्रवाई के बाद अब तय हो गया कि विभाग नगर के अन्य क्षेत्रों में वन भूमि में बनी हुई मजारों को ध्वस्त करेगा।

बता दें नगर के अयारपाटा क्षेत्र के सेंट जेवियर स्कूल के समीप बन भूमि पर अवैध रूप से बनाये गए पहाड़ी वाले सैय्यद बाबा की मजार में नैनीताल नगर पालिका वन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा ध्वस्तीकरण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी तिवारी ने बताया कि वन क्षेत्र में अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया था। जिस पर पूर्व में दो बार हमारे द्वारा नोटिस चस्पा किया गया था, जिसके बाद गुरुवार को टीम द्वारा अवैध मजार को ध्वस्त किया गया। इस दौरान वन दरोगा संतोष गिरी, हरीश चंद्र आर्य, हरीश राणा, राजेन्द वर्मा, नारायण चंद, मीना बोरा, हेमा बिष्ट, चन्द राम, देवेंद्र कुमार, कुंदन बिष्ट, मनीष तथा रजत कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.