Friday, September 4, 2026

नेहरू ने देखा शिक्षित व विकसित भारत का सपना : शर्मा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा है कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है इसलिए इनकी बुनियाद को मजबूत करने की जिम्मेदारी हम सभी पर है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू ने शिक्षित और विकसित भारत का सपना देखा था जिसे नयी पीढ़ी साकार करेगी।

शर्मा नेहरू जयंती ‘बाल दिवस’ के अवसर पर ग्राम सुंदरपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इससे पूर्व शर्मा के नेतृत्व में ग्राम सुंदरपुर में पदयात्रा निकाली गई और दर्जनों बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट और टॉफियां बांटी गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चौधरी इंद्रपाल सिंह, ग्राम प्रधान संजीत विश्वास, बीडीसी मेंबर् जितेंद्र नाथ राय, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मन्नू चौधरी, महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष चेतन भट्ट, महासचिव नितिन कुमार, कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष बाबू विश्वकर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय बाछड़, शुभंकर मंडल, प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव सरोज रानी, जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विकास गोलदार, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.