Friday, September 4, 2026

नेपाल के काठमांडू में प्लेन क्रैश, 5 की मौत; 19 लोग थे सवार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आज एक बड़ा विमान हादसा (Nepal Plan Crash) हो गया. इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे, जिनमें से 5 लोगों की मौत की खबर है. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बुधवार काठमांडू में एक एयरपोर्ट (Kathmandu Airport) पर हुए विमान हादसे में मारे गए पांच लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का विमान 19 लोगों को लेकर पोखरा जा रहा था, तभी उड़ान भरते समय यह हादसे का शिकार हो गया. घटनास्थल से सामने आए वीडियो में एयरपोर्ट पर धुएं के गुबार के साथ भीषण आग देखा जा सकता है।

कैसे क्रैश हुआ प्लेन, जानें

शुरुआती जानकारी के मुतकाबिक, उड़ान भरने के दौरान विमान फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है. उड़ान भरने के दौरान विमान फिसलने की वजह से यह हादसा हुआ है. इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जल्द से जल्द विमान में लगी आग बुझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि अन्य यात्रियों का पता चल सके.

पोखरा जा रहे 19 लोग हादसे का शिकार

प्लेन में चालक दल और तकनीकी कर्मचारियों समेत 19 लोग सवार थे, जो पोखरा जा रहे थे. एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने NDTV को बताया कि उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर रनवे से फिसलने के बाद विमान में आग लग गई.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.