भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। गंगापुर रोड शैलजा कालोनी स्थित नीलकंठ धाम में रविवार को भव्य दरबार एवं फूलों की होली धूमधाम से मनाई गयी। दरबार में सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट ने भी पहुंचकर दूत महाराज का आशीर्वाद लिया और फूलों की होली का आनंद लिया।
नीलकण्ठ धाम होली के उपलक्ष्य में बालाजी महाराज का विशाल दरबार सजाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु का गुणगान किया और आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर रंगों एवं फूलों की होली भी खेली गयी। जिसमें सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट भी पहुंचे। उन्होंने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होनें कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे के साथ रहने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि होली अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व भी है। कार्यक्रम में सांसद प्रत्याशी अजय भट्ट के अलावा भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, राजकुमार खनिजो,जिला महामंत्री अमित नारंग,पम्मी सुखीजा, सुरेश कोली, उपेंद्र चौधरी, सुशील चौहान, सुनील ठुकराल, सचिन खुराना, जगदीश बठला, हरवेश मनोचा, मुकेश शर्मा, संदीप मनोचा, करुण गुप्ता, दीपक शर्मा, पवन रंगीला, पवन खनिजो, विनीत अरोड़ा, अमित, कपिल, राघव शर्मा, गौरव खुराना, अनुज शर्मा, ललित नारंग, हनीश रैलन, आशुतोष शर्मा, चांद किशन शर्मा, अमन खुराना, सनी खुराना, गीतू शर्मा, नीलू खुराना, संगीता बठला, प्रिया मनोचा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।




