Saturday, September 5, 2026

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर आपको बता दें की बिहार सीएम नीतीश कुमार ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, बता दें की इस दौरान मुख्यमंत्री आवास से लेकर राजभवन तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, रविवार को पटना में हुई जदयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को किसी भी फैसले के लिए पार्टी के विधायकों ने अधिकृत किया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा संबंधित ये फैसला लिया…

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के गठन की कोशिशें तेज हो गई हैं. नीतीश इस्तीफा देकर शाम तक मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शपथ ग्रहण में शामिल हो सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव लगातार अपने नेताओं और विधायकों संग बैठक कर रहे हैं. विधायकों की मीटिंग में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बहुत बड़ा खेला होने वाला है।

नीतीश कुमार ने बिहार के सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है. रविवार को पटना में हुई जदयू के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को किसी भी फैसले के लिए पार्टी के विधायकों ने अधिकृत किया, जिसके बाद नीतीश कुमार ने इस्तीफा संबंधित ये फैसला लिया।

नीतीश कुमार ने पार्टी के विधायक दल की बैठक के ठीक बाद राजभवन जाकर अपना इस्तीफा गर्वनर को दिया. महागठबंधन की सरकार से इस्तीफा देने के बाद से बिहार में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नीतीश कुमार एक बार फिर से करीब 2 साल के बाद अपने पुराने घर यानी एनडीए में जा रहे हैं और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना रहे हैं. नीतीश कुमार ने महागठबंधन की सरकार में अगस्त 2022 में सीएम पद की शपथ ली थी।

जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार इस इस्तीफे के बाद फिर से एक बैठक करेंगे. इस बैठक में ही नई सरकार के गठन की सारी कवायद पूरी होगी. नीतीश कुमार राजभवन में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद आज ही शाम को एक बार फिर से बिहार के सीएम की कुर्सी संभालेंगे लेकिन इस बार वो एनडीए की सरकार में मुख्यमंत्री बनेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.