Friday, September 4, 2026

निवासरत भूमि पर पट्टा नहीं तो वोट नहीं : कुर्मी महासभा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। कुर्मी महासभा की एक बैठक सोमवार को कृष्णा कॉलोनी में संपन्न हुई। बैठक में कुर्मी महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा कि अब तक जनप्रतिनिधि आम लोगों को नजूल भूमि के मामले में मूर्ख बनाते आये हैं। अब महासभा का एक ही नारा है निवासरत भूमि पर पट्टा नहीं तो वोट नहीं।

महासभा के महामंत्री हर प्रसाद गंगवार के आवास पर हुई बैठक में कुर्मी महासभा एवं भाईचारा एकता मंच के सैकड़ों लोगों ने एक साथ नजूल एवं दान पात्र की भूमि के समाधान को लेकर अपनी राय रखी। एक राय होकर यह तय किया गया कि इस बार 2022 के चुनाव से पहले नजूल एवं दानपात्र की भूमि पर निवासरत लोगों को पट्टा नहीं मिला तो चुनाव में जनप्रतिनिधियों को इसका जवाब दिया जाएगा और चुनाव में सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का बहिष्कार किया जायेगा। यह भी कहा गया कि नजूल भूमि मामले को लेकर भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं कुर्मी महासभा के केंद्रीय महामंत्री केपी गंगवार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। कुर्मी महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने सभी से एकजुट होकर भाईचारा एकता मंच एवं कुर्मी महासभा को मजबूत करने की अपील की।

बैठक में प्रदेश संयोजक रामाधारी गंगवार, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल गंगवार, जिला महामंत्री प्रेम पाल गंगवार, नगर अध्यक्ष मुकेश गंगवार, जिला सचिव मनोज गंगवार, भाईचारा एकता मंच के महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार, कुर्मी महासभा की जिला अध्यक्ष शारदा गंगवार, लक्ष्मण सक्सेना, राजू राजपूत, अमर पाल गंगवार, कृष्ण पाल गंगवार, टेकचंद गंगवार, रविंदर गंगवार, सोनू गंगवार, टीकम गंगवार, पंकज, राघव, मदन पाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.