Friday, September 4, 2026

निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड कार्यालय से नदारद रहे कर्मचारी मुख्य विकास अधिकारी ने लगाई फटकार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई ने विकास खण्ड कार्यालय एवं प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र रुद्रपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जाँच करने हेतु आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास खण्ड कार्यालय में मनरेगा एवं एनआरएलएम प्रकोष्ठ के कर्मचारीगण अपने पटलों पर उपस्थित नहीं पाये गये । प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र में भुवन चन्द्र, प्रशिक्षक, अनुपस्थित पाये गये । निरीक्षण के दौरान कार्यालय कक्षों, स्वान केन्द्र एवं कार्यालय परिसर में अत्यधिक गंदगी, कार्यालय कक्षों में अभिलेखों का रख-रखाव सन्तोषजनक नहीं मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए खण्ड विकास अधिकारी, रूद्रपुर एवं अन्य कर्मचारियों को फटकार लगायी गयी साथ ही सभी को परिसर में सफाई व्यवस्था और अभिलेखों का रख-रखाव करने की हिदायत दी।

उन्होने खण्ड विकास अधिकारी, रूद्रपुर एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित करा लें कि सभी कार्मिक पूर्वान्ह 10ः00 बजे कार्यालय में उपस्थित होकर पूर्ण पारदर्शिता के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें और निकट भविष्य में पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक किसी भी समय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया जायेगा जिसमे कर्मचारी के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाया गया तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। विकास खण्ड परिसर में विकास खण्ड कार्यालय हेतु नये भवन का निर्माण किया जाना है बावजूद इसके कार्यस्थल पर निर्माण कार्य प्रारम्भ न होने के कारण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी और अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग को 03 दिवस के समयान्तर्गत कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में निर्माणाधीन हाॅल के अधूरे कार्य पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण न होने के सम्बन्ध में आचार्य, प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र रूद्रपुर को सम्पूर्ण वस्तुस्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.