Saturday, September 5, 2026

निकाय चुनाव में धामी सरकार के विकास कार्य बनेंगे जीत का आधारः शर्मा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने अपने गृह क्षेत्र वार्ड नं- एक फुलसुंगी में वार्डवासियों के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया और भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए व्यापक रणनीति बनायी। इस दौरान वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए चुनाव प्रचार में जी जान से जुटने का ऐलान किया।

वार्डवासियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने कहा कि निकाय चुनाव की हलचल तेज हो चुकी है। पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारी बहुत पहले ही शुरू कर दी थी, अब प्रचार के लिए घर घर पहुंचने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास परक सोच का लाभ निकाय चुनाव में पार्टी को मिलेगा और पूरे प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का परचम लहरायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रत्याशी चयन पर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है, लेकिन जिसे भी पार्टी टिकट देगी उसे जिताने के लिए हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटना होगा।

भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, किसे चुनाव लड़ाना है किसे नहीं यह पार्टी तय करती है। प्रत्याशी चयन के लिए संगठन में अपनी प्रक्रिया होती है, पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी करने के बाद अपनी रिपोर्ट हाईकमान को सौंपेंगे। जिसके पश्चात हाईकमान के मंथन प्रस्तावित नामों पर विचार करेगा उसके बाद ही प्रत्याशी का ऐलान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सामान्य सीट होने के बाद कार्यकर्ताओं में जो उत्साह नजर आ रहा है वह चुनाव तक यूं ही बना रहना चाहिए तभी भाजपा की रिकार्ड मतों से जीत सुनिश्चत होगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता यह मन बना लें कि जिसे भी पार्टी प्रत्याशी बनायेगी उसको जी जान से चुनाव लड़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव में व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि भाजपा और कमल के फूल के लिए वोट मांगने हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से धामी सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच जाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि धामी सरकार के विकास कार्य ही निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का आधार बनेंगे। इस अवसर पर वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए जोर शोर से प्रचार में जुटने का निर्णय लिया।

बैठक में चांद किशन शर्मा, मनोज छाबड़ा, सोम मुंजाल, सतीश मुंजाल, शारदानंद, सुनील कालड़ा, श्रवण कालड़ा, सचिन छाबड़ा, टीटू छाबड़ा, दीपक छाबड़ा, अमित अनेजा, सचिन गुम्बर, वरूण मुंजाल, शिव छाबड़ा, रमेश कालड़ा, राजेश जग्गा, मुकेश शर्मा, प्रदीप, राहुल छाबड़ा, हैप्पी छाबड़ा, सुनील चुघ आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.