Friday, September 4, 2026

ना फैलाएं सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़.हो सकती है कार्रवाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। बनभूलपुरा घटना के बाद सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक खबरों का संज्ञान लेते हुए एक बार फिर पुलिस प्रशासन ने लोगों को फेक न्यूज़ को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर चल रही घटनाओं का संज्ञान लेते हुए ऐसे तत्वों पर कार्रवाई करने की बात कही है। नैनीताल पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपील जारी करते हुए चेतावनी दी है कि। चेतावनी- भ्रामक खबरों का प्रचार प्रसार न करें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म/ व्हाट्सएप आदि पर अन्यत्र जगह की वीडियो को हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई हिंसात्मक घटना से जोड़कर वायरल किया जा रहा है जो सरासर झूठ है।

Nainital Police की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।

झूठी खबरों को प्रचारित प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.