Friday, September 4, 2026

नासिक में बस और ट्रक की भीषण दुर्घटना, 10 की मौत, 6 गंभीर रूप से जख्मी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। साईं भक्तों के लिए शुक्रवार की सभा काफी खौफनाक रही। नासिक-शिरडी हाईवे पर पचास यात्रियों को लेकर शिर्डी जा रही लग्जरी बस बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर की वजह से हुई है। इस टक्कर में बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें 10 यात्रियों की मौत हो गयी है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं।

नासिक में बस और ट्रक की भीषण दुर्घटना, 10 की मौत, 6 गंभीर रूप से जख्मी

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दुर्घटना की वजह से बस में कई यात्री बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। मुंबई से सटे अंबरनाथ, ठाणे और उल्हासनगर से यह तमाम साईं भक्त शिर्डी की तरफ जा रहे थे। तभी अचानक यह दुर्घटना घटी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक-शिरडी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर शोक जताया है। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की है। इसके अलावा सीएम ने इस भीषण सड़क हादसे की जांच के भी आदेश दिए हैं।

नासिक में बस और ट्रक की भीषण दुर्घटना, 10 की मौत, 6 गंभीर रूप से जख्मी

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घायलों को सरकारी खर्च पर जरूरी इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। हादसे की खबर मिलते ही सीएम ने नासिक के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से दुर्घटना की जानकारी ली। दुर्घटना में अब तक दस लोगों की मौत हुई है जबकि 35 यात्री घायल हैं जिनमें से 6 गंभीर रूप से जख्मी हैं। एकनाथ शिंदे ने यह भी निर्देश दिया कि घायलों को तत्काल शिरडी से नासिक ले जाया जाए और उनका उचित इलाज शुरू किया जाए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.