Friday, September 4, 2026

नारायण हालदार दिनेशपुर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने नारायण हालदार को दिनेशपुर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने नारायण हालदार की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं संगठन में सक्रियता को देखते हुए उन्हें दिनेशपुर कार्यकारी अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा।

गावा ने नारायण हालदार से दिनेशपुर नगर अध्यक्ष सुभाष सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में सहयाग देने को कहा। गावा ने आगे कहा प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस का है। भाजपा की अस्थिर सरकार को प्रदेश की जनता परख चुकी हैं। पूर्ण बहुमत के बावजूद भाजपा ने साढ़े चार साल के अब तक के कार्यकाल में नौटंकी के सिवा कुछ नहीं किया। तीन-तीन मुख्यमंत्री देकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह सरकार चलाने में नाकाम है। कोरोना काल में भी कमरतोड़ महंगाई की मार झेल रही प्रदेश की जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। इस अवसर पर आशुतोष राय, अनिल सिन्हा, कृष्णा पाल विश्वास, अनिल राय आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.