भोंपूराम खबरी। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में गोली लगने से आईटीबीपी के एक जवान हो गए. फिलहाल जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है. घायल जवान को अब चॉपर के जरिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है. एडिशनल एसपी राबिंसन गुरिया ने घटना की पुष्टि की है।
गोली ITBP 53 बटालियन के एक जवान को लगी है. घायल जवान केरला के कोल्लम जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल गोली लगने का कारण सामने नहीं आया है.आईटीबीपी जवान को गोली लगने के बाद इलाज के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल लाया गया था. यहां हालत नाजुक होने के चलते जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया।




