Saturday, September 5, 2026

नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Share

Advertisement

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म के ममाले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।

ज्ञात हो कि शनिवार रात को ट्रांजिट कैम्प में किराये के मकान मे रह रहे एक परिवार की 11 साल की नाबालिग किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ। जिसके बाद चिकित्सकों ने नाबालिग किशोरी कीजांच की तो वह गर्भवती निकली। इसके तुरंत बाद उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। हांलाकि बच्ची की जन्म के बाद ही मृत्यु हो गई। इस घटनाक्रम से किशोरी के मां-बाप के होश ही उड़ गये। पूछने पर किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। बताया कि पड़ोस का एक युवक उसे जबरन अपने घर ले गया। जहां उसके साथ युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली तथा किसी को इस बात का बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। जिसके डर से उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया। मामले में किशोरी की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ ट्रांजिट कैम्प थाने में तहरीर देकर न्याय की मांग की। मां की तहरीर पर पुलिस ने ट्रांजिट कैम्प निवासी दीवान मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दिनेशपुर मोड़ से धर दबोचा। वह भागने की फिराक में वहां खड़ा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.