Friday, September 4, 2026

गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब के सरोवर में डूबने से महिला की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब के सरोवर में अचानक एक महिला डूब गई, महिला के डूबने की सूचना पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर महिला को निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार सितारगंज निवासी जसविंदर कौर पत्नी सतनाम सिंह गुरुद्वारा श्री साहिब में मत्था टेकने आई थी।दोपहर करीब 12ः00 बजे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी को सूचना मिली कि एक महिला सरोवर में डूब गई है। आनन फानन में गुरुद्वारा कमेटी द्वारा अपने निजी वाहन से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया । महिला के डूबने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी जांच कर रही है कि महिला ने आत्महत्या की है या महिला की डुबकर मौत हुयी है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.