भोंपूराम खबरी। रियलिटी शो स्प्लिट्सविला और क्राइम पेट्रोल से फेमस हुए एक्टर नितिन चौहान की मौत हो गई है और इस खबर ने हर किसी को परेशान करके रख दिया है, क्योंकि वो महज 35 साल के ही थे. हालांकि अभी तक इस बात की पृष्टी नहीं हो सकी है कि उनकी मौत का कारण क्या था. नितिन की फैमिली या फिर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें नितिन के अचानक यू चले जाने से उनके सभी चाहने वाले दुखी हैं. नितिन के पूर्व सह-कलाकार ने कथित तौर पर उनकी आत्महत्या की जानकारी दी है।
नितिन का 35 साल में हुआ निधन
नितिन अलीगढ़, यूपी के रहने वाले थे और एक्टर ने 35 साल की उम्र में आखिरी सांसें लीं है. बता दें कि नितिन को ‘दादागिरी 2’ जीतने के बाद बड़ी पहचान मिली थी. इसके अलावा वो एमटीवी के ‘स्प्लिट्सविला 5’, ‘जिंदगी डॉट कॉम’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘फ्रेंड्स’ जैसी तमाम शोज में नजर आ चुके हैं. नितिन की आखिरी बार स्क्रीन पर 2022 में सब टीवी के डेली सोप तेरा यार हूं मैं में देखा गया था।
क्या नितिन ने किया है सुसाइड?
वहीं इस शो के उनके को-एक्टर्स, सुदीप साहिर और सायंतनी घोष ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की और उनके पोस्ट से फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्टर ने सुसाइड की है. विभूति ठाकुर ने दिवंगत एक्टर नितिन के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “रेस्ट इन पीस, माई डियर, मैं वास्तव में हैरान और दुखी हूं. काश तुम्हारे पास सभी परेशानियों का सामना करने की ताकत होती. काश तुम अपने शरीर की तरह मानसिक रूप से भी मजबूत होते,” अभिनेता सुदीप साहिर ने भी इंस्टाग्राम पर अपने को-एक्टर को श्रद्धांजलि दी और लिखा, “रेस्ट इन पीस दोस्त.”
अलीगढ़ के रहनेवाले थे
बताते चलें कि नितिन चौहान अलीगढ़ के रहनेवाले थे और बीते कई सालों से मुंबई में रह रहे थे. नितिन का निधन गुरुवार 7 नवंबर को हुआ था और उनके परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद वो मुंबई पहुंचे और उनका शव अलीगढ़ ले गए. स्प्लिट्सविला-5 से नितिन चौहान को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. इसके बाद वो क्राइम पेट्रोल, गुमराह, फ्रैंड्स कंडीशन अप्लाई, सावधान इंडिया जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके थे। वो आखिरी बार टीवी शो तेरा यार हूं मैं में नजर आए थे. आपको बता दें एक्टर के 36वें जन्मदिन से ठीक कुछ दिनों पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है जो बेहद दुखद है.




