Friday, September 4, 2026

नहीं रहे एक्टर , डायरेक्टर सतीश कौशिक, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बॉलीवुड से एक दुखद खबर आ रही है, अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। इस दुखद खबर की जानकारी  उनके करीबी दोस्त औऱ एक्टर अनुपम खेर ने ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा कि जानता हूं कि मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है. लेकिन ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. अनुपम खेर ने लिखा कि 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम Life will NEVER be the same without you SATISH ! ओम् शांति. सतीश कौशिक ने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. अनुपम खेर ने अपने दोस्त को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि सतीश, तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.