Friday, September 4, 2026

नहीं रहे अभिनेता समीर खख्खर, दूरदर्शन के सीरियल ‘नुक्कड़’ में खोपड़ी के किरदार से हुए थे मशहूर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दूरदर्शन के जाने-माने और फ़िल्म एक्टर समीर खक्कड़ अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। उनका निधन हो गया है। बता दे कि समीर खक्कड़ 80 के दशक में दूरदर्शन के पॉपुलर सीरियल नुक्कड़ (1986) में शराबी शख्स ‘खोपड़ी’ का बेहद फेमस किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि एक्टर की मौत की वजह अभी क्लियर नहीं है। बता दें कि समीर खक्कड़ मुम्बई के बोरिवली के आईसी कॉलनी में अकेले रहा करते थे। समीर खक्कड़ की पत्नी अमेरिका‌‌ में रहती हैं। समीर के अंतिम संस्कार के लिए उनका पार्थिव देह सुबह 11 बजे पास ही के श्मशान भूमि में ले जाया जाएगा। वे आखिरी बार अमेजन प्राइम की हाल ही में रिलीज़ हुई सीरीज़ ‘फर्ज़ी’ में नजर आए थे।

बता दे कि समीर ने मनोरंजन, सर्कस (शाहरुख खान के साथ) जैसे सीरियल्स में भी काम किया था। समीर ने परिंदा, ईना मीना डीका, दिलवाले, राजा बाबू, आतंक ही आतंक, रिटर्न ऑफ ज्वेल तीफ़, शहंशान, अव्वल नंबर, प्याए दीवाना होता है, हम हैं कमाल के जैसी कई फ़िल्मों में चरित्र भूमिकाएं भी निभाईं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.