Friday, September 4, 2026

नहीं दोगे इतने डॉलर तो बेच देंगे किडनी…’ US में किडनैप हुआ भारतीय छात्र; हैदराबाद में बैठे परिवार से मांगी फिरौती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हैदराबाद। अमेरीका में भारत का एक छात्र लापता हो गया। यह छात्र हैदराबाद का था और अमेरीका में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हैदराबाद के 25 वर्षीय अब्दुल मोहम्मद ने ओहियो के क्लीवलैंड विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए पिछले मई में घर से बाहर निकला था।

परिवार ने दावा किया कि उन्होंने 7 मार्च के बाद से उनसे बात नहीं की है। वहीं अचानक माता-पिता को उनके बेटे के लापता होने के बाद फिरौती के लिए फोन आया है। फिरौती ने माता-पिता को कॉल कर लगभग एक लाख रुपये की मांग की है। अज्ञात कॉलर ने उन्हें बताया कि उनके बेटे का अपहरण कर लिया गया है और उसकी किडनी बेचने की धमकी दी गई है।

अब्दुल के पिता मोहम्मद सलीम को पिछले हफ्ते एक अज्ञात नंबर से फोन आया, जिसमें बताया गया कि उनके बेटे को क्लीवलैंड में ड्रग विक्रेताओं द्वारा अपहरण कर लिया गया है। अज्ञात कॉल करने वाले ने उसे रिहा करने के लिए 1200 डॉलर की मांग की है। फिरौती मांगने वाले ने अब्दुल के परिवार को अभी भुगतान का तरीका नहीं बताया है। अब्दुल के परिवार ने कहा कि उसने पैसे देने से इनकार करने पर माफिया को उसकी किडनी बेचने की धमकी भी दी है।

फिरौती की मांग के बाद अब्दुल के माता-पिता ने अमेरिका में उसके रिश्तेदारों को इसके बारे में सूचना दी। जिसके बाद क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा कि जानकारी के अनुसार, आखिरी बार मोहम्मद ने सफेद टी-शर्ट, लाल जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.