Saturday, September 5, 2026

नशे में सनकी पिता बना हैवान, बेटी की कर दी पिटाई, हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। शराब का नशा और दिमाग पर चढ़ी सनक इंसान को किस हद तक हैवान बन सकती है इसका ताजा मामला उत्तराखंड की राजधानी में देखने को मिला है।शराब के नशे में एक फौजी पिता ने अपनी दो साल की बेटी की बुरी तरह पिटाई कर दी। बेटी हालत गंभीर होने पर उसका शहर के तीन अस्पतालों में इलाज चला लेकिन बचाई नहीं जा सकी। फौजी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि नीरा निवासी बंजारावाला राजेश्वरी कॉलोनी ने तहरीर दी है। बताया कि वह अपने पति आनंद सिंह व दो साल की बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी। उसका पति आर्मी में है। जब भी वह छुट्टी पर घर आता है तो घर पर शराब पीकर अपनी दो साल की बेटी को मारता-पीटता है। बताया कि जब वह विरोध करती है तो उसे भी धमकाता है।

बीते दिसंबर में वह छुट्टी पर घर आया था। फिर 10 जनवरी को उसने शराब के नशे में बेटी को बहुत पीटा। जिस कारण बेटी की हालत गंभीर हो गई। वह उसे पहले महंत इंदिरेश, फिर एमएच और उसके बावजूद हालत में सुधार न होने पर मैक्स अस्पताल ले गई। लेकिन, 13 जनवरी को इलाज के दौरान बेटी की मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.