Friday, September 4, 2026

नशे में धुत मिला सिपाही, एसएसपी ने किया निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  प्रदेश में पुलिस कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं। वहीं शुक्रवार को राजधानी दून की पुलिस लाइन में सिपाही ड्यूटी के दौरान नशे में धुत मिला। जिसे एसएसपी अजय सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन कर अनुशासनहीनता करने वाले आरक्षी को एसएसपी देहरादून ने तत्काल प्रभाव से किया निलम्बित कर दिया है।

मामला देहरादून का है जहां ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी नशे की हालत में सड़क पर दिखाई दिया। वर्दीधारी का इस हालत में घूमते हुए किसी ने वीडियो बना लिया।जो कि सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन में नियुक्त कां0 अनुज राणा को ड्यूटी के दौरान नशे का सेवन कर अनुशासनहीनता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.