Saturday, September 5, 2026

नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, घर के बाहर छोड़ गए शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।।देहरादून के नशा मुक्ति केंद्र से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। आज मंगलवार को फिर एक नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र संचालक युवक का शव उसके घर के बाहर छोड़ गए। जिससे परिजनों में आक्रोश है। आक्रोशित परिजनों का हंगामा किया है। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया।

टर्नर रोड निवासी देवानंद के बेटे सिद्धू को 22 मार्च को चंद्रबनी स्थित आराध्या फाउंडेशन नाम के केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि केंद्र संचालक युवक का शव उसके घर के बाहर छोड़ गए। मृतक के शव पर पर चोटों के निशान भी हैं। युवक का शव घर के बाद देखने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। वहीं क्लेमेनटाउन पुलिस ने केंद्र के कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना से क्षेत्र में भी सनसनी मच गई है। परिजनों संग स्थानीय लोग भी वहां एकत्रित हो गए। लोग सड़क जाम करने की जिद पर अड़े हैं। परिजनों ने केंद्र संचालकों पर उनके बेटे से मारपीट कर हत्या का अरोप लगाया। वहीं, मौके पर शव उठाने पहुंची एंबुलेंस को भी लोगों ने लौटा दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस भी मौके पर पहुंची है। स्वजनों की मांग है कि आरोपितों को यहां पर लाया जाए और डीएम घटना का संज्ञान लेकर नशा मुक्ति केंद्र को बंद करवाएं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.