भोंपूराम खबरी। मंडी सांसद कंगना रनौत आज चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए विस्तारा एयरलाइंस से जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची वहां एक सीआईएसएफ महिला जवान ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया, जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर किसान आंदोलन के दौरान कंगना द्वारा महिला किसानों पे दिए गए बयान से नाराज़ थी जिस वजह से उन्होंने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया।
फिलहाल कंगना रनौत दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं और विस्तारा एयरलाइंस से उड़ान भरी है। मंडी जीत का जश्न मनाने के बाद कंगना रनौत अब दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं. एक्ट्रेस ने सबसे पहले मां का आशीर्वाद लिया और उसके बाद पर्पल कलर की साड़ी पहन चमचमाती कार में दिल्ली के लिए रवाना हो हुईं. एक्ट्रेस ने दिल्ली रवाना होने से पहले की तीन फोटोज शेयर की थीं जिसमें वो बेहद खुश नजर आ रही थीं. इसके साथ ही जो कैप्शन लिखा था, वो उनके इस नए सफर की कहानी बयां कर रहा है.
लेकिन सफर ने रुख बदला और एयरपोर्ट पहुंचते ही सीआईएसएफ जवान ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है – कंगना रनौत ने किसान आंदोलन में महिला किसानों पर दिए बयान से आहत सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर ने मारा थप्पड़। कंगना को चंडीगढ़ से दिल्ली विस्तारा एयरलाइन्स से जाना था। सिक्योरिटी चेक के दौरान उन पर जड़ा गया थप्पड़।
सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक कुलविंदर कौर को आगे की कार्रवाई के लिए CISF कमांडेंट के पास ले जाया गया है।, महिला सिपाही हिरासत में ले ली गई है।




