Saturday, September 5, 2026

नवनिर्वाचित प्रधान की कार पर गिरी चट्टान ,हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।उत्तराखंड में पिछले दो दिन से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच बुधवार को मौसम बदल गया। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तड़के बारिश हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्‍य के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। उत्‍तरकाशी में कई घरों में मलबा घुस गया तो वहीं टिहरी में कई वाहन मलबे में दब गए हैं। टिहरी जौनपुर ब्लाक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप एक आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की दबने से मृत्यु हो गयी। मृतक टटोर गांव के प्रधान प्रताप धीमान थे। वह उप चुनाव में जीतने के बाद शपथ लेने आज ब्लाक मुख्यालय थत्‍यूड़ जा रहे थे। हादसे में कार चालक अर्जुन सिंह भी घायल हुआ है। अन्य दो महिलाएं सुरक्षित हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.