Friday, September 4, 2026

नवनियुक्त डीएम रीना जोशी ने संभाला कार्यभार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। बागेश्वर। नवनियुक्त जिलाधिकारी रीना जोशी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के उपरांत उन्होंने कोषागार दो तालक का निरीक्षण करते हुए पंजिकाओं का अवलोकन किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्यालय, आबकारी कार्यालय सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों के साथ ही वीसी रूम, भू-अभिलेख कक्ष का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दियें। उन्होंने शिकायत पटल का निरीक्षण दौरान समस्याओं का वर्गीकरण कर प्रस्तुत करने के भी निर्देश दियें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.