Friday, September 4, 2026

नम आंखों से दी भाजपा नेता सामंती को विदाई

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। पंजाब में हुए सड़क हादसे में जान गवाने वाले मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सामंती को आज हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। उनके पुत्रों ,परिजनों और गुरुद्वारे के बाबा जी ने मुखाग्नि अर्पित की। बगवाड़ा स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विधायक राजकुमार ठुकराल ने अश्रुपूरित नेत्रों से भाजपा नेता के शव पर पार्टी का ध्वज अर्पित किया और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। युवा भाजपा नेता सुमंती की मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान वन निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, पूर्व विधायक नारायण पाल, कांग्रेसी नेता संदीप चीमा, किरन विर्क, हरीश मेंहदीरत्ता, राजू मलिक, बिट्टू शर्मा, प्रमोद शर्मा समेत हजारों लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.