Saturday, September 5, 2026

नदी में बुजुर्ग महिला बही SDRF ने शव को किया बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में बरसात का दौर अभी जारी है लगातार पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के बीच नदी नाले उफान पर है लेकिन इन सबके बीच नदी में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला जनपद पौड़ी के थलीसैण बैजरो के पास का है जहां एक बुजुर्ग महिला पूर्वी नयार नदी में बह गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची, SDRF ने किया शव बरामद वह बरामद कर उसे पुलिस को सौंप दिया जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में भिजवा दिया।

घटना 20 सितम्बर ही बताई जाती है जहां पोस्ट ढालवाला SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बुजुर्ग महिला थलीसैण बैजरो में पूर्वी नयार नदी में बह गयी है।  इस घटना की सूचना मिलते ही SDRF विशेषज्ञ डीप डाइविंग टीम आरक्षी ओमप्रकाश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर पूर्वी नयार नदी में सम्भावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, SDRF डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डाइविंग द्वारा भी सर्च किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली इस बीच 22 सितम्बर की देर रात्रि तक SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 03 दिन तक गहन सर्चिंग करते हुए डालमोट के पास नदी से उक्त महिला का शव नदी में ढूंढ लिया गया। शव अत्यधिक दुर्गम स्थान पर था जहाँ से मुख्य मार्ग तक आना भी एक बड़ी चुनौती था।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.