भोंपूराम खबरी। चम्पावत जिले के टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत बनबसा में नदी को पार करते वक्त एक महिला बह गई।एसडीआरएफ ने महिला का शव बरामद कर किया जिला पुलिस के सुपर्द।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि एक महिला शांति देवी, उम्र 52 वर्ष, निवासी गांव थेलागौथ, बनबसा, चम्पावत निवासी बनबसा क्षेत्र में नदी पार करते समय अनियंत्रित होने से फिसलकर बह गई। एसडीएम टनकपुर द्वारा इस घटना के सम्बंध में एसडीआरएफ टीम को दी सूचना पर उप निरीक्षक मनीष भाकुनी के साथ एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। देर रात्रि तक एसडीआरएफ टीम द्वारा मौके पर गहन सर्च ऑपरेशन चलाया, परन्तु अंधेरा अधिक होने व जल बहाव तेज होने के कारण महिला का कुछ पता नही चल पाया। आज 06 जुलाई को एसडीआरएफ टीम द्वारा पुनः सर्च ऑपरेशन चलाते हुए गहन सर्चिंग के दौरान टीम द्वारा महिला का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया




