Friday, September 4, 2026

नदी में नहाने गया 10 साल बच्चा नदी के तेज बहाव में बहा हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हल्द्वानी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गौला नदी में नहाने गया 10 साल का बच्चा तेज बहाव में बह गया। बच्चे का शव गोरापड़ाव में मिला है।

बताया जा रहा है कि अमरजीत उम्र10 वर्ष पुत्र राजेंद्र निवासी राजपुरा सुबह गौला नदी में नहाने गया था। तभी अचानक वह अनियंत्रित हो गया और नदी के तेज बहाव में ओझल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी देर खोजबीन के बाद बच्चे का शव घटनास्थल से पांच किलोमीटर दूर गोरापड़ाव में मिला। बच्चे का पिता गुब्बारे बेचने का काम करता है। बेटे की माैत से परिवार में कोहा मचा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.