Friday, September 4, 2026

नदी में गिरा पिकअप, महिला की मौत, दो लापता

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पहाड़ों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं सीमांत क्षेत्र पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जहां एक पिकअप वाहन नदी में गिर गई है जहां एक महिला की मौत हुई है जबकि दो लोग अभी भी लापता है घटना सोमवार रात की बताई जा रही है लेकिन मंगलवार दोपहर बाद इसकी जानकारी मिली मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम महिला को खाई से निकलकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि दो लोग अभी भी लापता है।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन धारचूला-तवाघाट सड़क पर चैतुलधार के पास राशन पहुंचाकर लौट रहा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होकर काली नदी में गिर गया हादसे में पूर्ति निरीक्षक सहित दो लोग लापता हैं जिनकी खोजबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल पिकअप वहां से सोमवार देर रात 11:00 दारमा घाटी के दुग्तू गांव में राशन पहुंचाकर तवाघाट से धारचूला की ओर लौट रहे थे चैतुलधार के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर काली नदी में गिर गया मंगलवार की दोपहर जब ये लोग धारचूला नहीं पहुंचे तो ढूंढखोज शुरू हुई.एसडीआरएफ की टीम और धारचूला कोतवाली के पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया इस दौरान घटनास्थल से कुछ किमी दूर काली नदी से चल निवासी 42 वर्षीय सरस्वती चलाल उर्फ सरू पत्नी लक्ष्मण सिंह चलाल का शव बरामद हुआ है जबकि पूर्ति निरीक्षक सहित एक अन्य व्यक्ति लापता है। पूर्ति निरीक्षक पुष्कर बोनाल और मंगल बोनाल अभी भी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। महिला का शव धारचूला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.