Friday, September 4, 2026

नजूल व दानपात्र की भूमि का समाधान है भाईचारा एकता मंच का लक्ष्य 

Share

Advertisement
भोंपूराम ख़बरी, रुद्रपुर। नजूल व दानपात्र की भूमि का स्थायी समाधान करना ही भाईचारा एकता मंच का लक्ष्य है। जब तक नजूल व दानपात्र की भूमि पर लोगों को मालिकाना हक नहीं मिल जाता तब तक मंच का आंदोलन जारी रहेगा।
उक्त विचार भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने ट्रांजिट कैंप में आयोजित बैठक में व्यक्त किये। इस दौरान दर्जनों महिलाओं ने मंच की सदस्यता ग्रहण की। गंगवार ने कहा की नजूल व दानपात्र की भूमि पर विपन्न लोगों को मालिकाना हक दिलाना मंच की प्राथमिकता है। बैठक में सदस्यता लेने वाली महिलाओं ने मंच की रीति-नीति पर चलने का संकल्प लिया।  बैठक में मुख्य रूप से ट्रांजिट कैंप की प्रभारी एवं भाईचारा एकता मंच की जिला सचिव कल्पना मंडल, सुशीला राठौर, शर्मिला सरकार, संगीता कश्यप, अनिता दास, चंपा गायन, लक्ष्मी राठौर, बनो लता, बीना सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.