Friday, September 4, 2026

नजूल भूमि प्रस्ताव पारित होने पर ठुकराल का स्वागत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  नजूल भूमि पर मालिकाना हक के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित होने पर विधायक राजकुमार ठुकराल के स्वागत का सिलसिला लगातार जारी है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे तमाम लोगों ने विधायक ठुकराल के निवास पर पहुंच ढोल नगाड़ों के साथ गुलदस्ता देकर और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और वर्षों पुरानी समस्या से निजात दिलाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि नजूल भूमि को लेकर उनका करीब दस वर्ष का संघर्ष सफल हुआ है। यह सब जनता के स्नेह और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें जो ताकत दी है उस उर्जा को वह जनहित और रूद्रपुर के विकास पर लगाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि नजूल की समस्या रूद्रपुर की सबसे बड़ी समस्या थी। हजारों लोगों को उनकी काबिज भूमि पर मालिकाना हक नहीं मिलने के चलते तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को उन्होंने अनगिनत बार विधानसभा सदन में उठाया था और सौ से अधिक बार मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों ओर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखे थे। आखिरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रूद्रपुर वासियों की पीड़ा को समझते हुए इस मामले का संज्ञान लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कराया है। जल्द ही इस पर अध्यादेश जारी होने के बाद मालिकाना हक की कार्यवाही शुरू हो जायेगी। इस अवसर पर मुरलीधर सिंह, वासुदेव, महेश सिंह चैहान, सत्यपाल, सुशील, तेजपाल खुराना, मनोज शर्मा, प्रेम, शत्रुधन, राम अवतार, अरविंद चीमा, रामफल, हयात सिंह, महेश सिंह चैहान, शैलेश, नीरज राणा आदि तमाम लोग मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.