Friday, September 4, 2026

नजूल के नाम पर धोखा करने वाले मुख्यमंत्री को रुद्रपुर आने का अधिकार नहीं ,पहले मालिकाना हक बाद में आए रुद्रपुर -के पी गंगवार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर की बस्तियों में रहने वाले लोगों को नजूल के नाम पर धोखा देने वाले मुख्यमंत्री को रुद्रपुर आने का अधिकार नहीं है पहले शहर की बस्तियों को मालिकाना हक दे बाद में मुख्यमंत्री रुद्रपुर आएं भाईचारा एकता मंच के कार्यालय में संगठन के पदाधिकारियों की हुई बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री जनपद के होने के बाद भी अन्य नेताओं की तरह जनता के साथ धोखा कर रहे हैं मालिकाना हक के नाम पर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है संगठन अन्य मुख्यमंत्रियों का विरोध करता रहा है अब जनपद के मुख्यमंत्री का भी विरोध किया जाएगा मुख्यमंत्री पहले शहर के लोगों को मालिकाना हक दे बाद में रुद्रपुर आए नहीं तो उनका भी सड़कों पर उतर उतर कर विरोध किया जाएगा बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुमन पन्त महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार महिला महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी जिला उपाध्यक्ष ममता श्रीवास्तव संगीता श्रीवास्तव, प्रेमवती ,सुशीला देवी, ज्योति देवनाथ, पंकज राघव, सत्य जीतसरकार विकास रस्तोगी गोविंद सरकार विजय कुमार गुप्ता ,नूरजहां आदि मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.